सोमवार, 3 जून 2019

अनानास के सेवन से होते हैं ये 5 बेहतरीन फायदे | 5 Amazing Health Benefits Of Pineapple In Hindi | LifeKaMantraHindi

अनानास एक ऐसा रसीला फल है जो सेहत से भरपूर होता है। इसके सेवन से ढेर सारे फायदे होते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। साथ हीं साथ इसमें आवश्यक एंजाइम्स भी उपस्थित होते हैं। इसे सलाद के रूप में खाने के अलावा बहुत से लोग इसका जूस पीना भी पसंद करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अनानास के सेवन से होने वाले कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में बताएंगे।

Pineapples, heart disease, bad cholesterol, bromelain, strong bones, bone health, pineapple juice, हृदयरोग, डायबिटीज, त्वचा की झुर्रियां, त्वचा की चमक, अनानास, कोलेस्टेरॉल,
Health benefits of pineapple


1. हड्डियों को रखे स्वस्थ ( Keep Bones Healthy )

अनानास हमारी हड्डियों के लिए बहुत ही उत्तम होता है। इसमें मैगजीन मौजूद होता है, यहां हम आपको बताना चाहेंगे कि मैग्नीज तत्व भी हमारी हड्डियों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा इसमें उपस्थित ब्रोमेलीन के एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण गठिया और जोड़ों के दर्द में भी लाभ पहुंचाते हैं।

2. हृदय रोग से बचाव ( Protection Against Heart Disease )

अनानास एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह कैंसर पैदा करने वाले सेल्स और फ्री रेडिकल्स को दूर करने में मदद करता है। साथ ही यह शरीर के खराब कोलेस्टेरॉल को भी कम करता है। इस तरह से यह हमें हार्ट डिजीज से बचाने में भी सहायता करता है। इसके अलावा अनानास में उपस्थित ब्रोमेलेन हमारी धमनियों में ब्लड क्लोटिंग होने से रोकता है और सूजन भी दूर करता हैं।

इसे भी पढ़ें - सुबह खाली पेट एक ग्लास गुनगुना पानी पीने से होते हैं ये 7 लाभ

3. डायबिटिक के लिए भी उत्तम (Good For Diabetics Also)

आप यह सोच रहे होंगे कि अनानास तो मीठा फल है, तो फिर डायबिटिक लोग इसे कैसे खा सकते हैं। लेकिन यहां हम आपको बताना चाहेंगे कि अनानास फल भले ही स्वाद में काफी मीठा होता है, लेकिन इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स और कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। इस कारण से इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल में अधिक बढ़ोतरी नहीं होती है, इसलिए मधुमेह के रोगी भी इसे सलाद के रूप में खा सकते हैं।

4. त्वचा बनाए ग्लोइंग ( Healthy And Glowing Skin )

अनानास में उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट्स बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी कम करते है। इसमें विटामिन सी भी पाया जाता है, जो त्वचा की झुर्रियों को कम करता है और स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने मदद करता है। साथ ही साथ यह हमारी आंखों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है।

5. पाचन तंत्र के लिए एंजाइम ( Excellent For Digestive System )

अनानास में डाइटरी फाइबर उपस्थित होता है, जो हमारे पाचन के लिए बहुत ही आवश्यक होता है। इसमें उपस्थित एंजाइम हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। साथ हीं यह हमारी आंत को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भी अत्यंत लाभदायक होता है।

इसे भी पढ़ें - प्रत्येक विटामिन की पूर्ति के लिए आहार और उनकी कमी से होने वाले रोग 

आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको यह पसंद आया तो इसे शेयर अवश्य करें।
Previous Post
Next Post
Related Posts

0 Comments: