बुधवार, 22 मई 2019

सुबह खाली पेट एक ग्लास गुनगुना पानी से होते हैं ये 7 लाभ | Drinking Water On Empty Stomach Benefits In Hindi | LifeKaMantraHindi

पानी हमारे लिए अमृत समान होता है, यह तो हम सभी लोग जानते हैं। इस संदर्भ में एक कथन, जल ही जीवन है, यह सर्वविदित भी है और यथार्थ सत्य भी। चुकि मानव शरीर का लगभग 71 प्रतिशत भाग पानी का ही निर्मित होता है। अत शरीर में इसका स्तर संतुलित ना होने पर कई तरह की बीमारियां घेरने लगती हैं। आयुर्वेद में पानी पीने के संबंध में कुछ खास नियम और महत्व बताए गए हैं। इसके अनुसार यदि हमलोग अपने दिन की शुरुआत सुबह सुबह खाली पेट पानी पीकर करें तो यह अत्यंत हितकर बताया गया है। इससे एक नहीं बल्कि अनेक लाभ होते हैं। आगे इस आर्टिकल में हम आपको उन्हीं महत्वपूर्ण फायदों के बारे में बताएंगे।

सुबह खाली पेट एक ग्लास गुनगुना पानी से होते हैं ये 7 लाभ, खाली पेट पानी पीने के फायदे, कब्ज, पेट की गंदगी, टॉक्सिक पदार्थ, डिहाइड्रेशन, पानी की कमी, गरम पानी पीने के लाभ, पाचन तंत्र, पाचन विकार, आयुर्वेदिक, पेट साफ करने के आयुर्वेदिक इलाज, एंटी एजिंग

पेट की गंदगी करे साफ -
सुबह सुबह खाली पेट पानी पीना हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। यह हमारे अमाशय और आंत की सफाई करने का काम करता है, क्योंकि भोजन के पाचन के बाद उसके बचे हुए कुछ अंश आंत में फंसे रह जाते हैं, जो यदि साफ ना हो तो बाद में तकलीफदेह हो सकते हैं। ऐसे में सुबह सुबह खाली पेट पानी पीने से आए हुए सभी बचे हुए अंश मल त्याग के समय सरलता से बाहर हो जाते हैं।
विषैले पदार्थ बाहर करे -
सुबह खाली पेट पीया हुआ पानी आंत की सफाई के साथ-साथ हमारे शरीर से विषैले पदार्थों को भी बाहर करता है। इसके अलावा जब हम खाली पेट पानी पीते हैं तो हमारे मुंह का ताजा लार यानी सलाइवा पानी के माध्यम से हमारे आमाशय में जाता है, जो हमारे पाचन तंत्र के लिए एंजाइम का काम करता है। यह हमारी भूख बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही सुबह खाली पेट पानी पीने से हमारा लीवर भी एकदम स्वस्थ रहता है।

इसे भी पढ़ें - सुबह खाली पैर घास पर चलने से दस साल तक बढ़ जाएगी आपकी आयु
वात्त पित्त और कफ नियंत्रण -
खाली पेट पानी पीने का एक लाभ यह भी है कि इससे हमारे शरीर के तीनों विकार वात, पित्त और कफ आदि नियंत्रित हो जाते हैं। जिससे हमारा शरीर अधिकांश बीमारियों से दूर रहता है। यदि हम नियम पूर्वक रोजाना खाली पेट एक गिलास पानी, हल्का गुनगुना हो तो उत्तम, पीएं तो इससे पाचन तंत्र की अन्य बहुत सी समस्याएं जैसे कब्ज, एसिडिटी, अपाच व गैस इत्यादि ठीक हो जाते हैं। इसके साथ ही साथ अगर किसी व्यक्ति की नित्य कर्म में अनियमितता आ गई है तो वह विकार भी दूर हो जाता है।

सुबह खाली पेट एक ग्लास गुनगुना पानी से होते हैं ये 7 लाभ, खाली पेट पानी पीने के फायदे, कब्ज, पेट की गंदगी, टॉक्सिक पदार्थ, डिहाइड्रेशन, पानी की कमी, गरम पानी पीने के लाभ, पाचन तंत्र, पाचन विकार, आयुर्वेदिक, पेट साफ करने के आयुर्वेदिक इलाज, एंटी एजिंग

शरीर रिहाइड्रेट करके तरोताजा बनाए -
रात को भोजन करने के बाद जब हम पानी पी कर सो जाते हैं, इसके बाद काफी अधिक समय तक हमारा शरीर पानी के बिना रह जाता है। ऐसे में सुबह को तत्काल शरीर में जल की आपूर्ति करना आवश्यक है, क्योंकि दिन भर के कार्यों के लिए हमारे शरीर को पर्याप्त ऊर्जा की आवश्यकता होती है। अत इसकी शुरुआत हम सुबह सुबह खाली पेट पानी पीने से कर सकते हैं। इससे हमारा शरीर पुन हाइड्रेट हो जाता है और दिनभर तरोताजगी बनी रहती है। साथ हीं ऐसा करने से हमारे शरीर की चय अपचय क्रिया निर्बाध रूप से चलती रहती हैं।
मेटाबॉलिज्म सुधारे और वजन घटाए -
यदि हम सुबह-सुबह अपने दिन की शुरुआत खाली पेट पानी पीने से करें तो इससे हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म भी संतुलित रहता है। मेटाबॉलिज्म शरीर की रस प्रक्रियाओं के संचालन को कहते हैं, जिसका संतुलित रहना बहुत जरूरी होता है। यह हमारे शरीर के रक्त संचरण को ठीक करने में भी मदद करता है।
इसके साथ साथ यह पेट में जमा होने वाली अतिरिक्त वसा को साफ करके और शरीर की अतिरिक्त चर्बी को खत्म करके वजन कम करने में भी सहायता करता है। साथ ही सुबह खाली पेट का पानी हमारी मांसपेशियों को मजबूत बनाने और नवीन कोशिकाओं का विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इसे भी पढ़ें - मोटापा घटाने और पतला होने के लिए आजमाएं ये अचूक उपाय
शरीर से टॉक्सिंस की सफाई -
हम लोग भांति भांति के व्यंजन अपने भोजन में शामिल करते हैं। इससे कई बार भोजन के माध्यम से शरीर में कुछ रसायनिक तत्व और टॉक्सिन आदि प्रवेश कर जाते हैं, जो हमारे रक्त में घुलकर हमें बीमार भी कर सकते हैं। ऐसे में सुबह खाली पेट पानी पीना हमारे लिए काफी लाभकारी हो सकता है, क्योंकि इससे यह सभी विषैले पदार्थ या टॉक्सिंस रक्त में घुलने से पहले ही साफ हो जाते हैं।
एजिंग को रोके -
सुबह सुबह खाली पेट पानी पीना हमारे स्किन के लिए भी काफी अच्छा होता है। इससे हमारी त्वचा टाइट और ग्लोइंग हो जाती है। चुकि सुबह खाली पेट पानी पीने से बॉडी सेल्स तत्काल हाइड्रेट हो जाते है। इससे हमारी त्वचा पर जल्दी झुर्रियां नहीं पड़ती हैं। इस तरह यह एजिंग की प्रक्रिया को भी धीमा करता है।

सुबह खाली पेट एक ग्लास गुनगुना पानी से होते हैं ये 7 लाभ, खाली पेट पानी पीने के फायदे, कब्ज, पेट की गंदगी, टॉक्सिक पदार्थ, डिहाइड्रेशन, पानी की कमी, गरम पानी पीने के लाभ, पाचन तंत्र, पाचन विकार, आयुर्वेदिक, पेट साफ करने के आयुर्वेदिक इलाज, एंटी एजिंग

ध्यान दें -
इस तरह से आप जान गए होंगे कि सुबह सुबह खाली पेट पानी पीना कितना फायदेमंद रहता है। लेकिन इसके साथ-साथ कुछ बातों का ध्यान रखना भी आवश्यक है। जैसे पानी ना अधिक ठंडा होना ही अधिक गर्म नॉर्मल हो या फिर हल्का गुनगुना।
साथ हीं यह भी ध्यान रखें कि सुबह जब भी आप पानी पीने जाएं तो इसे जल्दबाजी में या तेजी से पीने की बजाए आराम से धीरे धीरे सीप करके ही पीएं। अन्यथा इससे आमाशय के चोटिल होने की आशंका भी रहती है।
इसके अलावा मात्रा का भी ध्यान रखें। यदि आपको सुबह सुबह खाली पेट पानी पीने की आदत नहीं है तो थोड़ा थोड़ा पीकर ही शुरुआत करें। फिर बाद में आप इसकी मात्रा को 1 लीटर तक बढ़ा सकते हैं।
आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको यह पसंद आया और उपयोगी लगा तो इसे लाइक और शेयर करें। साथ हीं हमारे साथ जुड़े रहने के लिए ईमेल से फॉलो करें।
Previous Post
Next Post
Related Posts

0 Comments: