गुरुवार, 24 दिसंबर 2020

शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए अपने भोजन में शामिल करें ये सब चीज़ें

हीमोग्लोबिन हमारे शरीर में रक्त का एक प्रमुख अवयव है। ये शरीर की लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद ऐसे कण होते हैं, जो शरीर की विभिन्न कोशिकाओं तक ऑक्सीजन का वहन करते हैं। इसमें मुख्य रूप से आयरन उपस्थित होता है। एक स्वस्थ वयस्क पुरूष में हीमोग्लोबिन का सामान्य स्तर लगभग 13.5 ग्राम से 17.5 ग्राम प्रति डेसीलिटर के बीच होना चाहिए, जबकि एक स्वस्थ वयस्क महिला में यह स्तर करीब 12.0 ग्राम से 15.5 ग्राम प्रति डेसीलिटर के बीच होना चाहिए। शरीर में इसकी कमी हो जाने पर रक्ताल्पता या कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि यदि शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) की कमी हो जाए तो उस के कौन-कौन से लक्षण दिखाई देते हैं? साथ हींं उसकी पूर्ति के लिए हमें किन-किन चीजों का सेवन करना चाहिए? ये ऐसी चीज़ें हैं, जिनको यदि आप अपने भोजन में शामिल करते हैं तो ये शरीर में रक्त यानी खून की मात्रा बढ़ाने में सहायता भी करेंगे।

हीमोग्लोबिन कैसे बढ़ाये, हीमोग्लोबिन बढ़ाने के उपाय, हीमोग्लोबिन badhane ke upay, हीमोग्लोबिन badhane ke tarike, हीमोग्लोबिन kaise badhaye, हीमोग्लोबिन ki kami, hemoglobin kitna hona chahiye, hemoglobin badhane ke upay, hemoglobin and iron, hemoglobin anemia, hemoglobin badhane, hemoglobin badhane ka tarika, hemoglobin badhane wale fal, hemoglobin badhane ke gharelu upchar, hemoglobin food, hemoglobin fruits, hemoglobin ki kami kaise puri kare, hemoglobin kaise badhta hai, hemoglobin kaise badhega, hemoglobin ke liye kya khaye, hemoglobin rich food, hemoglobin rich fruits
Foods to Increase Hemoglobin

शरीर में आयरन या हीमोग्लोबिन की कमी होने के लक्षण (Symptoms of Iron or Hemoglobin Deficiency)

शरीर में हीमोग्लोबिन या आयरन की कमी होने पर निम्न लक्षण दिखाई दे सकते हैं।जैसे हमेशा थकान महसूस होना, घबराहट जैसा फील होना, सांस लेने में तकलीफ महसूस होना, त्वचा, आंख या नाखून का पीला पड़ जाना इत्यादि जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
अब आइए जानते हैं कि हमें किन चीजों को अपने भोजन में सम्मिलित करना चाहिए, ताकि आयरन या हीमोग्लोबिन की कमी ना रहे।

हरी पत्तेदार सब्जियां (Green Leafy Vegetables)

हरी सब्जियों विशेषकर पत्तेदार हरी सब्जियों में पर्याप्त मात्रा में आयरन तत्व पाया जाता है। ये आयरन तत्व हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यहीं कारण है कि चिकित्सक भी शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, साग, ब्रोकली, हरे बीन्स और मेथी आदि का सेवन करने की सलाह देते हैं।


विटामिन सी युक्त आहार (Vitamin C Rich Foods)

शरीर में हीमोग्लोबिन के निर्माण में आयरन भले ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, लेकिन शरीर में आयरन के अच्छी तरह से अवशोषित होने के लिए विटामिन C बहुत हीं आवश्यक है। इसलिए शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करने के लिए आयरन युक्त आहार के साथ-साथ विटामिन सी युक्त फल जैसे संतरे, कीवी, स्ट्रॉबेरी, अमरूद, अंगूर, तरबूज एवं नींबू इत्यादि का सेवन भी जरूर करना चाहिए।

फोलिक एसिड की पूर्ति (Folic Acid Supplementary Foods)

वास्तव में विटामिन बी 9 को ही फोलिक एसिड कहा जाता है। यह विटामिन हमारे हमें एनीमिया जैसे रोगों से बचाता है। इसलिए हमारे आहार में इस विटामिन का होना बहुत आवश्यक है। ये हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायता करता है। इस विटामिन की पूर्ति के लिए हमें राजमा, अंकुरित अनाज, चुकंदर, मसूर दाल, मूंगफली, खजूूर, गुड़, केला, सेम, फूलगोभी, ब्रोकली, एवोकाडो एवं पालक इत्यादि सेवन करना चाहिए।

अन्य उपाय (Other Sources)

यदि आप शरीर में तेजी से खून बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए गन्ने के रस का सेवन करना भी काफी फायदेमंद रहता है। इसके अलावा आप अनार व चुकंदर के रस में संतरे का रस मिलाकर पिएं। इससे शरीर में तेजी से हीमोग्लोबिन बढ़ता है एवं रक्त की कमी भी दूर होती है।

इस प्रकार इन चीजों को अपने डाइट में शामिल करके हम आयरन अथवा हीमोग्लोबिन की कमी को दूर रख सकते हैं।
Latest
Next Post
Related Posts

0 Comments: