शरीर का दुबलापन किसी भी व्यक्ति के आत्मविश्वास को कम कर देता है। ऐसे में अपने भोजन में पौष्टिक चीजों को शामिल करना जरूरी है। यहां हम आपको ऐसे ही एक फूड कॉम्बीनेशन के बारे में बताएंगे, जो शरीर का दुबलापन दूर करने और ऊर्जा स्फूर्ति बढ़ाने में मदद करता है। वह फूड कॉम्बीनेशन है, अंकुरित चना एवं गुड़। ये दोनों हीं हमारे घरों में आसानी से उपलब्ध होने वाले खाद्य पदार्थ हैं। इन दोनों ही चीजों का सेवन एक उत्तम औषधि के समान होता है। ये हमारी फिजिकल फिटनेस को बरकरार रखने में मदद करता है।
एक तरफ चना जो प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन और अन्य खनिज तत्वों से परिपूर्ण होता है। वहीं गुड़ भी पर्याप्त मात्रा में आयरन, एनर्जी, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम और विटामिन से भरपूर होता है। उस पर भी जब चने को भिगोकर अंकुरित कर लिया जाता है तो उसके पोषक तत्वों में प्रस्फुटन के पश्चात कई गुना बढ़ोतरी हो जाती है। हालांकि भुने हुए चने के साथ भी गुड़ का सेवन फायदेमंद है।
इससे संबंधित अनेक अध्ययनों में यह प्रमाणित हो चुका है कि सामान्य चने के मुकाबले अंकुरित चने के साथ गुड़ का सेवन अधिक लाभकारी है।
![]() |
Gur aur Chana |
शरीर और चेहरे की रौनक बढ़ाये
सुबह-सुबह गुड़ और अंकुरित चने के एक साथ सेवन से ना सिर्फ शरीर का एनर्जी लेवल बढ़ता है। बल्कि इसमें मौजूद आयरन और अन्य खनिज तत्व शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को भी बढ़ाते हैं। इससे शरीर में खून बनता है और दुबलापन दूर होने के साथ साथ चेहरे की चमक भी बढ़ती है। इनके नियमित सेवन से हम एनीमिया अर्थात रक्त की कमी से भी खुद को बचा सकते हैं।
दांत और हड्डी बनाये मजबूत
कैल्शियम और फास्फोरस हमारी हड्डी और दांतो के लिए कितना जरूरी होता है, यह एक प्रमाणित तथ्य है। गुड़ और चने के कॉम्बो में हमें ये दोनों तत्व प्राप्त होते हैं और इनकी मौजूदगी से हड्डी और दांत मजबूत होते हैं।
यहीं कारण है कि बॉडी बिल्डिंग करने वाले लोग भी इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करते हैं।
रोग प्रतिरोधक क्षमता और स्मरण शक्ति
गुड़-चने के सेवन से हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इससे अनेक प्रकार के रोगों से संक्रमण की आशंका कम हो जाती है। केेेेवल इतना हीं नहीं, इसमें मौजूद विटामिन बी 6 मस्तिष्क क्रिया यानी ब्रेन की फंक्शनिंग को संतुलित करके हमारी याददाश्त एवं स्मरण शक्ति बढ़ाने में मदद भी करता है।
शुगर लेवल का नियंत्रण
गुड चने के सेवन की एक और खास बात यह भी है कि इससे हमारा पैंक्रियाज यानी अग्न्याशय दुरुस्त रहता है और शरीर में शुगर की मात्रा भी नियंत्रित रहती है। ऐसे में यह टाइप टू डायबिटीज से ग्रस्त लोगों के लिए भी काफी लाभदायक हो सकता है।
टॉक्सिन्स दूर करे
हमारे शरीर में कई बार खानपान या किन्हीं अन्य कारणों से टॉक्सीफिकेशन अर्थात विषाक्तता उत्पन्न हो जाती है। गुड़ चने के सेवन से ये टॉक्सिन्स उत्सर्जन के माध्यम से शरीर से बाहर हो जाते हैं।
पाचन समस्या से निजात दिलाए
गुड़ और अंकुरित चने के कॉन्बिनेशन में मौजूद फाइबर हमारी पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है। साथ हीं यह हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म और रस प्रक्रिया को रेगुलेट करके मोटापे से भी बचाता है।
इस प्रकार यह एक हेल्दी फूड कॉम्बिनेशन होने के साथ-साथ एक बहुत ही बढ़िया स्नैक्स भी है, जिसे आप रोज सुबह के आहार में शामिल कर सकते हैं।
0 Comments: