मंगलवार, 15 दिसंबर 2020

आप भी करते हैं ये काम तो कभी नहीं बन पाएगी अच्छी बॉडी | Things to Avoid while Building Your Body

फिट बॉडी पाने के लिए आजकल युवाओं में बॉडी बिल्डिंग का क्रेज़ छाया हुआ है। इसके लिए कुछ लोग जिम जाना स्टार्ट कर देते हैं, वही बहुत से लोग घर पर ही व्यायाम करना शुरू कर देते हैं। लेकिन बॉडी बिल्डिंग के शुरुआती दिनों में ही अधिकतर लोग कुछ ऐसी गलतियां करने लगते हैं, जिससे उनकी बॉडी अच्छी तरह नहीं बन पाती। भले ही वे लोग कितने भी एड़ी-चोटी कि मेहनत और मशक्कत कर लें, उन्हें मन लायक परिणाम नहीं मिल पाता। इस आर्टिकल में हम बॉडी बिल्डिंग और वर्कआउट से संबंधित उन्हीं सामान्य गलतियों पर प्रकाश डालेंगे।

fitness tips, fit body
Pixabay



खाली पेट वर्कआउट करना

बहुत से लोगों में या भ्रांत धारणा फैली हुई है कि व्यायाम या एक्सरसाइज हमेशा खाली पेट किया जाता है। जबकि ये बात सही नहीं है। अगर आप खाली पेट योग करते हैं तो यह उत्तम होगा। लेकिन अगर आपका लक्ष्य बॉडीबिल्डिंग करना है तो ऐसा करने से हमारे शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। सच तो यह है कि एक्सरसाइज के दौरान हमारे शरीर को इंस्टैंट एनर्जी की आवश्यकता होती है। इसलिए शरीर को रिफ्रेश और बूस्ट करने के लिए व्यायाम से ठीक पहले हल्का नाश्ता करना बहुत ही जरूरी है।

शुरुआती दौर में हेवी एक्सरसाइज करना

जो लोग बॉडीबिल्डिंग के शुरुआती दौर में होते हैं वे लोग अक्सर यही गलती कर बैठते हैं। उन्हें लगता है कि वे जितना ज्यादा वर्कआउट करेंगे उतनी ही तेजी से बॉडी बनेगी। जबकि ऐसा सोचना एक भूल मात्र है। दरअसल शुरुआती दौर में एक लिमिट से ज्यादा वर्कआउट करने से हमारी मांसपेशियों की कोशिकाएं टूटने लगती हैं। क्योंकि उस समय तक हमारा शरीर अधिक मेहनत सहने का आदि नहीं होता। इसलिए शुरुआती दौर में हल्के व्यायाम से शुरू करके इसको धीरे-धीरे बढ़ाना हीं उचित होता है।

अनावश्यक पिल्स का सेवन

आमतौर पर ऐसा भी देखने को मिलता है कि लोग जल्दी बॉडी बनाने के चक्कर में तरह तरह की गोलियों का सेवन करने लगते हैं। हम आपको बताना चाहेंगे कि बाजार में उपलब्ध अनेक सप्लीमेंट पिल्स साइड इफेक्ट करने वाले होते हैं। जो शरीर के कुछ खास अंगों पर बुरा प्रभाव भी डाल सकते हैं। इसलिए ऐसे सप्लीमेंट्स पिल्स का सेवन विशेषज्ञों की सलाह लेकर ही करनी चाहिए।

लगातार व्यायाम करते रहना

अक्सर लोग बिना रुके लगातार व्यायाम करने की गलती को बार-बार दोहराते हैं। यह कोई जरुरी नहीं है कि हफ्ते के सातों दिन हेवी एक्सरसाइज किया जाए। हफ्ते में तीन से चार दिन हेवी एक्सरसाइज के बाद पर्याप्त आराम भी जरूरी है। ताकि क्षतिग्रस्त मांसपेशियां फिर से रिपेयर हो जाएं। ऐसा करने से हमारे शरीर पर थकान हावी नहीं होगा।
Previous Post
Next Post
Related Posts

0 Comments: